किलों की मजबूती में जुटी भाजपा

किलों की मजबूती में जुटी भाजपा
Spread the love

उत्तराखंड में बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। 2024 के आम चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टीे किलों की मजबूती में जुट गई है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।

चुनाव प्रबंधन में पन्ना प्रमुख जैसा कंसेप्ट को इंट्रोडयूज कर भाजपा के रणनीतिकार पार्टी संगठन की पहुंच को गली-मुहल्लों तक खड़ा कर चुके हैं। इसका लाभ पार्टी को लगातार मिल रहा है। पार्टी की मौजूदगी हर स्तर पर देखी जा सकती है।

2024 के मध्य में होने वाले आम चुनाव के लिए भी पार्टी ने फिर से एक्सरसाइज शुरू कर दी है। पांच लोकसभा सीटों वाले उत्तराखंड में विधानसभा वार बूथ सशक्तिकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। इस सशक्तिकरण अभियान की मजबूती का ट्रायल निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में होगा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान की संजदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस अभियान के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के माध्यम से आम जनता के फीडबैक एकत्रित कर उसके मुताबिक 2024 की रणनीति बनाएगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *