भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सबसे उपरः अनिता ममगाईं

भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सबसे उपरः अनिता ममगाईं
Spread the love

स्थापना दिवस पर मेयर  ममगाईं ने बूथ अध्यक्षों के आवास पर लगाए झंडे

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सबसे पहले है। राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रवाद भाजपा का मूल सिद्वांत हैं। पार्टी की स्थापना इसी सिद्धांत को लेकर हुई थी।

ये कहना है नगर निगग की मेयर एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती अनिता ममगाईं का। गुरुवार को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने पार्टी के बूथ अध्यक्षों के आवास पर पार्टी का ध्वज फहराए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए गौरव का दिन है।

आज ही के दिन 1980 में राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ और निरंतर राष्ट्रवादी और देश के चहुंमुखी विकास की सोच के साथ यह दल निरंतर आगे बढ़ता रहा। आज विश्व के सबसे ज़्यादा कार्यकर्ताओं वाले दल के रूप में पार्टी का शुमार है।

आज सम्पूर्ण समाज भाजपा के साथ है क्योंकि वह जानता है कि देश आज मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व के हाथों में है जिन्होने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है । आज सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है।

कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। इस दौरान बूथ 34 के अध्यक्ष ऋषभ गौड , बूथ 40 के अध्यक्ष अतुल शर्मा, मंडल प्रभारी राज कुमार राज, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, कपिल गुप्ता, पार्षद सोनू प्रभाकर, भगवती चरण शर्मा, अक्षय खेरवाल,गोपाल गोड़, महेंद्र वर्मा, अविनाश भारद्वाज आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *