2013 के बाद भाजपा ने नहीं बनाया किसी महिला को मुख्यमंत्री

2013 के बाद भाजपा ने नहीं बनाया किसी महिला को मुख्यमंत्री
Spread the love

15 राज्यों में है भाजपा की सरकार, महिला हैं पार्टी की ताकत

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। देश के 15 भाजपा/गठबंधन शासित राज्यों में से किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं है। भाजपा ने आखिरी बात 2013 में किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया था।

भाजपा की महिला कार्यकर्ता पार्टी की बड़ी ताकत हैं। 2024 के आम चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा का दावा है कि महिला शक्ति एक बार फिर पार्टी को जीत दिलाएगी। भाजपा की महिला कार्यकर्ता इस काम में पूरे मनोयोग से जुट गई हैं।

पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन का दावा है कि महिलाएं भाजपा के साथ पूरी तरह से खड़ी हैं। ऐसा दिख भी रहा है। मगर, आधी आबादी के भाजपा के साथ आधे से अधिक जुड़ जाने के बावजूद पार्टी ने देश के किसी भी राज्य में महिला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया।

वर्तमान में 15 राज्यों में भाजपा/गठबंधन की सरकार है। देश के कुल 4123 विधायकों में से 1423 भाजपा के हैं। इनमें से पार्टी ने किसी महिला को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। बिहार में जरूर महिला को डिप्टी सीएम बनाया। फिलहाल भाजपा बिहार की सत्ता से बाहर है। हां, देश के सर्वोच्च पद पर महिला को जरूर बिठाया।

भाजपा ने किसी महिला को आखिरी बार 2013 में मुख्यमंत्री बनाया था। तब राजस्थान में प्रचंड बहुमत से जीती भाजपा ने वसंुंधरा राजे को दुबारा सीएम बनाया था। वो इस पद पर 2018 तक रही। इसके बाद भाजपा ने किसी भी राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं बनाया।

अब हाल के दिनों में राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा तेजी से चल रही है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। भाजपा की जैसी तैयारी है उससे नहीं लगता कि जीतने पर उक्त राज्यों में किसी महिला को सरकार की कमान सौंपी जाएगी।

ऐसे में कुछ छोटे राज्यों में से किसी में महिला मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *