भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व दिए जाने का मामला लटका

भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व दिए जाने का मामला लटका
Spread the love

अब नए सिरे और नए अंदाज में बढ़ेगी बात आगे

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। प्रदेश संगठन के मुखिया के बदलते ही भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व से नवाजे जाने का मामला लटक गया है। माना जा रहा है कि अब इस पर नए सिरे और नए अंदाज में बात आगे बढ़ेगी।

भाजपा सरकार में पार्टी कार्यकर्ताओं को 2017 में भी दायित्व आवंटन में खासा समय लगा था। नई सरकार में ऐसा ही कुछ लग रहा है। दायित्व पाने की लाइन में खड़े नेताओं का उत्साह कम हो रहा है। सौ दिन की सरकार में कई बार पार्टी के नेताओं को जल्द सरकार में दायित्व दिए जाने की बात सामने आती रही है। मगर, दायित्वों का आवंटन नहीं हुआ।

कुछ खास कुर्सियों के झाड़पोछ कर साफ किए जाने की बातें भी खूब होती रही हैं। इसके लिए चक्कर मारने का एक दौर तो समाप्त भी हो चुका है। अब प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद ये पूरा मामला लटक गया है। कम से कम प्रदेश संगठन के विस्तार के बाद ही ये मामला आगे बढ़ सकेगा।

कई दिग्गज नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर दायित्व की दौड़ से बाहर भी हो सकते हैं। जिलों के संगठन में होने वाली ताजपोशी के बाद भी दायित्वों को लेकर कई समीकरण और गुंजाइश बनेंगी। माना जा रहा है कि अब इसके लिए संगठन स्तर पर एक्सरसाइज नए सिरे और नए अंदाज से होगी।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *