बाह बाजार झूला पुल खुलवाने को सड़कों पर उतरे लोग, किया चक्का जाम

बाह बाजार झूला पुल खुलवाने को सड़कों पर उतरे लोग, किया चक्का जाम
Spread the love

प्रशासन ने दिया बसें लगाने का भरोसा, फरवरी में होंगे नए पुल हेतु टेंडर

तीर्थ चेतना न्यूज

देवप्रयाग। बाह बाजार झूला पुल को सामान्य आवाजाही के लिए खोलने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। नाराज लोगों देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर घंटों जाम लगाया। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि फरवरी में नए पुल के लिए टेंडर हो जाएंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर जाम लगाया। लोगों का कहना था कि पौड़ी जिला प्रशासन ने बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के तीन दिसंब को दीवार लगाकर बाह बाजार झूला पुल को बंद कर दिया। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पौड़ी जिला प्रशासन लोगों की तकलीफ समझने का प्रयास तक नहीं कर रहा है। ऐसे में चक्का जाम करने को मजबूर हुए। बहरहाल, करीब चार घंटे तक चले चक्का जाम की वजह से दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आंदोलनकारियों ने जाम से परेशान लोगों के सामने भी क्षेत्र की समस्या रखी।

बताया कि ये कैसा न्याय हो रहा है। बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। बहरहाल, मौके पर पहुंचे एसडीएम, लोनिवि के अधिशासी अभियंता, तहसीलदार और तमाम अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

भरोसा दिया कि स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए लगाई गई बसों के अतिरिक्त भी बस सेवा दी जाएगी। बाह बाजार क्षेत्र में एंबुलेंस तैनात की जाएगी। फरवरी में नए पुल हेतु टेंडर किए जाएंगे। इसके बाद लोगों आंदोलन स्थगित करते हुए चक्का जाम खोल दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने अधिकारियों से स्पष्ट किया कि देवप्रयाग के साथ हो रहे छल को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोनिवि पुल को दो सौ साल पुरान बता रहा है आखिर वो क्यों नहीं बताता कि सौ साल पूरा होने के बाद नया पुल क्यों नहीं बना।

उन्होंने कहा कि आंदोलन स्थगित किया गया है। जो आश्वासन अधिकारी दे रहे हैं वो धरातल पर नहीं दिखेंगे तो लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर पालिका के सभासद रूपेश गुसाईं, अजय मिश्रा के अलावा सबल सिंह रावत, गुलाब सिंह, गब्बर सिंह, नरेंद्र नेगी, मुकेश पंचपुरी, जगदीश भटट, जवाहर लाल भटट, नवीन पंचपुरी, माया पंचभैया, शीला पंचभैया, अंशु मिश्रा, इंदु देवी, बबीता मिश्रा, माना देवी, पूजा भटट, सरस्वती देवी, रूकमणी देवी, रोशनी देवी, चित्रा देवी, दुर्गी मिश्रा, लीला देवी, बबीता देवी, अर्जुन सिंह नेगी, राजेंद्र मिश्रा, विजय सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, दुर्गेश पंचपुरी, रीता जोशी, सरिता कर्नाटक, अनुज ध्यानी, भास्कर मिश्रा, प्रकाश प्रयागवाल, सुनीता बहुगुणा, साबू देवी, लाली मिश्रा, रोहित डंगवाल, माधव कोठिवाल, मयंक सयाना, अनिरूद्ध सयाना, सुमित कोटियाल, विशाल कोटियाल, देवानंद भटट, माता प्रसाद मिश्रा, नवनीत सिंह, रोहित बाल्मीकि, अशोक बाल्मीकि, करण कुमार, राहुल बाल्मीकि, शुभम, मोहन, राहुल कोटियाल, उत्तरा ध्यानी, पल्लवी ध्यानी, सुरसरी देवी, अभिलाषा ध्यानी, जयंती देवी, मुकेश पंचभैया, दुर्गी ध्यानी आदि मौजूद थे।

 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *