गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देवप्रयाग में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्राध्यापक भी दौड़े
देवप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताओं का क्रम आज भी जारी रहा।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आलोक में सोमवार को दूसरे दिन भी प्रतियोगिताओं का क्रम जारी रहा। भाषण प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम और प्रियभरत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। देश भक्ति गीत में अलीशा जोशी प्रथ और चंद्र प्रकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की 100 मीटर दौड़ में ऋषभ ने प्रथम और हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में हिमांशु ने प्रथम और ऋषभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षकों की दौड़ में डा. प्रतीक गोयल ने प्रथम और यतिन काला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
म्हिला वर्ग में प्रियंका ने प्रथम और डा. रंजू उनियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षणेत्तर कर्मियों की दौड़ में अर्जुन प्रथम और संदीप द्वितीय रहा। प्रतियोगिताओं के बाद कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. वंदना शर्मा ने नेतृत्व में जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली में शामिल शिक्षक, छात्र और शिक्षणेत्तर कर्मी देश भक्ति से संबंधित नारे लगा रहे थे। इस मौके पर नोडल अधिकारी डा. लीना पुंडीर,डा. दिनेश कुमार, शीतल, डा. सोनिया, मो. आदिल, डा. इलयास, डा. सरिता पंवार, डा. गुरूप्रसाद थपलियाल, डा. दिनेश नेगी, डा. रंजू उनियाल, डा. मनीषा सती, डा. सृजना राणा, प्रियंका, डा. प्रतीक गोयल, डा. कृष्ण मिश्रा, डा. यतिन काला, लक्ष्मण सिंह, शैकीन सिंह, महताब सिंह, विक्रम सिंह, निरजेश, नरेंद्र आदि मौजूद थे।