देवप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज हिंसरियाखाल के छात्र गौरव उमरियाल ने डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव-2019 में गणितीय मॉडल प्रस्तुतीकरण में सीनियर वर्ग में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 11 वें छात्र गौरव के गणितीय मॉडल की विज्ञान महोत्सव में खूब सराहना की। अब मॉडल की थीम को ’ बच्चों के लिए 47 वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2020 में एन सी आर टी आई को भेजा जायेगा।
साथ ही मॉडल के सार को गाइड शिक्षक डॉ हर्षमणि पाण्डेय व छात्र गौरव का इस विषय पर पाँच मिनट का वीडियो भी एन सी आर टी आई को भेजा जाएगा।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बीएन डोभाल ने छात्र की सफलता के लिए छात्र और मार्गदर्शक शिक्षक प्रवक्ता गणित डॉ. हर्षमणि पाण्डेय के प्रयासों की सरहना की। गौरव की इस उपलब्धि से क्षेत्र भी में खुशी का माहौल है।