सीमा डेंटल कॉलेज में कर्मचारियों का हंगामा, कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

सीमा डेंटल कॉलेज में कर्मचारियों का हंगामा, कार्य बहिष्कार  कर दिया धरना
Spread the love

प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, एसडीएम को ज्ञापन

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। विभिन्न मांगों पर गौर न किए जाने से नाराज सीमा डेंटल कालेज हॉस्टिल के कर्मचारियों ने जमकर हंगामा करते हुए कार्य बहिष्कार किया और गेट पर धरना दिया।

मंगलवार को जिला पंचायत के सदस्य एवं कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौहान कर्मचारियों से जुड़ी तमाम समस्याओं के निदान हेतु वार्ता के लिए पहुंचे। चौहान के मुताबिक प्रबंधन से जुड़े लोगों ने गैरजिम्मेदारना अंदाज में समस्याएं सुनने से इनकार कर दिया।

इससे नाराज कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया और धरने पर बैठ गए। चौहान ने बताया कि सीमा डेंटल कॉलेज प्रबंधन नियुक्ति प्रक्रिया, कर्मचारियों के स्थायीकरण और वेतन बढ़ोत्तरी के मामलें में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

बहरहाल, प्रबंधन के स्तर पर कोई सुनवाई न होने पर कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी और श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अपनी पीड़ा बताई। आरोप लगाया कि पांच-पांच सेवा करने के बाद सीमा डेंटल कालेज प्रबंधन कर्मचारियों को निकाल रहा है।

खाते में डाले गए ग्रेच्युटी की रकम की वसूली कर्मचारियों ने नगद की जा रही है। हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। नियुक्ति के समय वेतन में प्रति वर्ष 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की बात होती है। मगर, दो-ढाई प्रतिशत ही बढ़ोत्तरी होती है।

कर्मचारियों ने अधिकारियों से शिकायत में इस बात का भी उल्लेख किया कि निदेशक विवेक संग अक्सर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। 

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *