ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर तीर्थ पुरोहित समिति के कार्यालय का उदघाटन

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर तीर्थ पुरोहित समिति के कार्यालय का उदघाटन
Spread the love

तीर्थ पुरोहितों ने मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं और पार्षदों को दिया श्रेय

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। लंबे इंतजार के बाद तीर्थनगरी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर ऋषिकेश तीर्थ पुरोहित समिति का कार्यालय का उद्घाटन हो गया। तीर्थ पुरोहितों ने इसका श्रेय नगर निगम की मेयर और पार्षदों को दिया।

शुक्रवार को नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने त्रिवेणी घाट पर तीर्थ पुरोहित समिति के कार्यालय का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये उदघाटन सनातन संस्कृति हेतु यह नगर निगम द्वारा एक सार्थक कदम है जो कि सम्पूर्ण समाज हेतु एक मिसाल कायम करेगा।

उन्होंने कहा कि यह समिति कार्यालय की स्थापना से कर्म कांड, पूजन व्यवस्था और वैदिक रीति के समस्त संस्कारो को करवाने हेतु एक स्थान नियत होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालु हेतु सुविधा व्यवस्था का उचित माध्यम यह स्थल बने यही हम सभी की सोच है। उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी नगर निगम के पार्षदगणों से अनुरोध किया कि सभी इस कार्य स्थल पर अपनी भूमिका को भी सुनिश्चित करे ताकि हिन्दू संस्कारो के इस कार्य स्थल पर निरंतर सभी का सहयोग रह सके।

तीर्थ पुरोहित समिति के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने महापौर अनिता ममगाई और उपस्थित समस्त पार्षदों को धन्यवाद प्रेषित किया उन्होंने कहा कि इस निगम बोर्ड के बदौलत इतने वर्षों की यह मांग आज पूरी हुई उसके लिए सभी को सादुवाद है।

कहा कि हिन्दू संस्कार रीति हेतु पूजनीय ब्राह्मणों के योगदान को अग्रणी बताते हुए उनके लिए बने इस स्थान की महत्ता का संदेश भी दिया। महंत जी द्वारा सभी पार्षदगणों एवम महापौर को अंगवस्त्र पहना कर तीर्थ पुरोहित समिति की और से सम्मान किया।

इस कार्यक्रम में संस्कृत सेवा समिति की और से पंडित जनार्दन कैरवान, व्यापारी नेता इंद्रमोहन अग्रवाल, पंडित चेतन्य शर्मा, पंडित विवेक गोस्वामी, पंडित पंकज शर्मा,पंडित विनोद शर्मा, पंडित प्यारे लाल जुगलान,पंडित मदन मोहन शर्मा, पार्षद विपिन पंत, विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, प्रमोद शर्मा, कमलेश जैन, चेतन चौहान, गुरविंदर सिंह, बिजेंद्र मोघा, विजय बडोनी, वीरेंद्र रमोला, राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, शकुंतला शर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, उमा बृजपाल राणा, राधा रमोला,पुष्पा मिश्रा,लक्ष्मी रावत, भगवान सिंह पंवार, अनिता प्रधान, अनिता रैना, रूपा देवी, निर्मला यादव, देवेंद्र प्रजापति, मनीष बनवाल, एडवोकेट सिंह,पंडित वेद प्रकाश शर्मा,पंडित मनीष वैष्णव,पंडित घनश्याम झा, महेंद्र वर्मा, यशवंत रावत, वीरेंद्र बिष्ट, स्पर्श गंगा से जोनी लाम्बा, प्रिंस गुप्ता, पंडित गंगा राम व्यास, पंडित उमाकांत उपाध्याय, पंडित ज्योति प्रसाद, पंडित दिव्यानंद, पंडित ऋषभ गौड़, पंडित गोपाल गौड़, पंडित विन्यकान्त, पंडित जे पी भट्ट, पंडित सचिन भट्ट आदि भारी संख्या में सम्मानित उपस्थिति रही।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *