भाजपा की टीम महेंद्र घोषित

भाजपा की टीम महेंद्र घोषित
Spread the love

आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री  समेत 27 की टीम

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट की टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, आठ मंत्री समेत 27 लोगों को जगह मिली है। इसके अलावा विभिन्न मोर्चों में भी ताजपोशी कर दी गई है।

हाईकमान की हरी झंडी के बाद मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट ने टीम का ऐलान कर दिया। टीम में आठ उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। पुनीत मित्तल को काषाध्यक्ष और साकेश अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक और विकास शर्मा प्रदेश मंत्री होंगे।

कौस्तुभानंद जोशी को कार्यालय प्रभारी, मनवीर चौहान को मीडिया प्रभारी, पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है। अनिल शाही और रमेश गड़िया प्रदेश विभाग प्रभारी होंगे।

शशांक रावत को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष, आशा नौटियाल को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर को किसान मोर्चा, राकेश गिरी को ओबीसी मोर्चा, समीर आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा, राकेश राणा को जनजाति मोर्चा इंतजार हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *