हम स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। हम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस हमें किसी तरह से बाध्य नहीं कर सकती।
ये कहना है प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं टिहरी के विधायक दिनेश धन्नै का। धन्नै रविवार को प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं का बार-बार पीडीएफ पर स्थिति स्पष्ट करने के बयान गैरजरूरी है।
कहा कि हमारी स्थिति स्पष्ट है।
मै चुनाव टिहरी से ही लड़ूंगा। टिहरी को लेकर कांग्रेस अपने मन में क्यों दुविधा पाल रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का नाम लिए बगैर कहा कि उन्हें ऐलान करना चाहिए कि वो टिहरी से चुनाव लड़ेंगे।
वो ऐसा करने से क्यों हिचकिचा रहे हैं। कहा कि चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बजाए वो क्षेत्र में कांग्रेस के बारे में ही भ्रम फैला रहे हैं। कहा कि वो कि कांग्रेस उन्हें किसी विकल्प के लिए बाध्य नहीं कर सकती। कहा कि पीडीएफ ने कांग्रेस संगठन को नहीं सरकार को समर्थन दिया है।
समर्थन का लेने-देने की बात जिस स्तर पर हुई थी पीडीएफ उसी स्तर पर बात करेगा। इसके लिए पीडीएफ के अध्यक्ष मंत्री प्रसाद नैथानी को अधिकृत किया गया है। कहा कि सरकार के कामकाज में कांग्रेस के कुछ नेता बाधा डाल रहे हैं। जनता को इसका जवाब उन्हीं से लेगी।