देहरादून। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऊधमसिंहनगर जिले से चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह से राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या 67 हो गई।
शुक्रवार को राज्य में कोरोना पॉजिटिव के दो मामले सामने आए थे। शनिवार को भी ये क्रम जारी रहा। राज्य के उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले सामने आए।
इसकी सूचना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दी गई हैं। जिला प्रशासन संबंधित क्षेत्र में पहुंच गया है। पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस तरह से राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 67 हो गई। इसमें 46 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 20 एक्टिव केस हैं।
यह भी पढ़ें: फंसे लोगों को घरों तक पहुंचाने को तेज हुए सरकार के प्रयास
यह भी पढ़ें: पौड़ी के कंडोलिया जंगल में हौले हौले उतर रहा इक अधूरा ख्वाब