ऋषिकेश। टिहरी जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह देख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत गदगद हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करें।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत गुरूवार को टिहरी के दौरे पर थे। इसकी शुरूआत मुनिकीरेती नगर के ढालवाला से हुई। यहां पर टिहरी जिले के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह देख भगत गदगद नजर आए।
इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। केंद्र और राज्य सरकार के स्तर से उत्तराखंड की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों को जनता के बीच ले जाएं।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, कुसुम कंडवाल, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व अध्यक्ष विनोद सुयाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, दर्जाधारी अतर सिंह तोमर, ज्ञान सिंह नेगी, नगर पालिका के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष राकेश भटट, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, नलिन भटट, इंद्रमणि गैरोला, दिनेश कोटियाल, प्रकाश बिजल्वाण, मदन सिंह रावत, राकेश सेंगर, मुन्नी राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता रावत, पुष्पा ध्यानी, सरोज बहुगुणा, राजेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।