नए-नए समीकरण बढ़ा रहे भाजपा विधायकों की धड़कन

नए-नए समीकरण बढ़ा रहे भाजपा विधायकों की धड़कन
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। धामी कैबिनेट के विस्तार/ फेरबदल को लेकर सामने आ रहे नए-नए समीकरण और नई-नई बातें मंत्री बनने को जोर लगा रहे भाजपा विधायकों की धड़कने बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा समाप्त हो गया। इस दौरे में उनकी केंद्रीय नेतृत्व में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई या नहीं अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हां, राज्य में कैबिनेट विस्तार ही नहीं फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं। कयासों का स्थान अब दावों ने ले लिया है।

कैबिनेट विस्तर और फेरबदल को लेकर नए-नए समीकरण भी सामने आने लगे हैं। मंत्री बनने को जोर लगा रहे भाजपा विधायक चर्चाओं में तैर रहे नए-नए समीकरण में अपनी उम्मीदें तलाश रहे हैं। ऐसा करते हुए हर किसी की धड़कनें बढ़ रही है।

दरअसल, कैबिनेट के विस्तर को लेकर संसदीय क्षेत्र, जिला, जातिय समीकरण ही चर्चा में रहे हैं। मगर, अब अब कुछ समीकरणों के टयूस्ट करते दिख रहे हैं।

इसमें वरिष्ठता और अनुभव की बात भी हो रही है। इससे युवा प्रभावित होते दिख रहे हैं। फेरबदल में परफारमेंस की बात हो रही है। मगर, इसमे सचाई ना के बराबर है। वजह उत्तराखंड में परफारमेंस कभी आधार नहीं रहा है। जनता की सदइच्छा पर भी दिल्ली दरबार भारी पड़ता रहा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कौन सा समीकरण प्रभावी रहता है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *