अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया।
कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे विधायक जीना को नई दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। गुरूवार तड़के जीना ने हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलते ही भाजपा परिवार शोक में डूब गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत तमाम नेताओं ने विधायक जीना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी की बड़ी क्षति बताया। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
निधन की सूचना के बाद से सल्ट क्षेत्र में शोक का माहौल है। कुछ दिन पूर्व विधायक जीना की पत्नी का भी निधन हो गया था।