देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा पार्टी के राजकाज और संगठन की 2022 के चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में टोह लेने आ रहे हैं।
विधानसभा चुनाव में अब एक साल का समय रह गया है। राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा केंद्र और राज्य सरकार के काम को लेकर जनता के पास जा रही है तो विपक्ष सरकार की नाकामियों के नाम पर जनता के सामने रख रही है।
कुल उत्तराखंड में राजनीति पूरी तरह से चुनाव मोड में आ चुकी है। इसी क्रम में दिसंबर के पहले सप्ताह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
तीन दिन के कार्यक्रम में नडडा प्रदेश में पार्टी संगठन की 2022 के चुनाव की तैयारियां टोह लेंगे। यही नहीं सरकार के कामकाज को देखेंगे भी और परखेंगे भी। विभिन्न माध्यमों से एकत्रित किए गए फीडबैक का भी राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्लेषण करेंगे। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में 2017 के प्रदर्शन को दोहराने हेतु पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टिप्स भी देंगे।