कांग्रेस जनता के सामने करेगी भाजपा सरकार को बेनकाबः त्यागी

कांग्रेस जनता के सामने करेगी भाजपा सरकार को बेनकाबः त्यागी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

ढालवाला। कांग्रेस 14-19 नवंबर के बीच पद यात्रा, सभा, गोष्ठियों के माध्यम से भाजपा की प्रदेश सरकार को जनता के सामने बेनकाब करेंगे। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और महिलाओं की सुरक्षा की एक-एक हकीकत जनता के सामने रखी जाएगी।

ये कहना कि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महामंत्री एवं 14-19 नवंबर के कार्यक्रम के देवप्रयाग जिला प्रभारी नीरज त्यागी। 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन और 17 नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के तहत होने वाले कार्यक्रमों को मीडिया से साझा किया।

कहा कि 14 नवंबर को देश की बेहतरी के लिए प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के स्तर से हुए प्रयासों को जनता के सम्मुख रखा जाएगा। 15 नवंबर को अंकिता भंडारी और किरण नेगी की हत्या और दोषियों को सजा दिलाने, वीआईपी के नाम उजागर करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

16 नवंबर को नरेंद्रनगर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों, 16 को कीर्तिनगर ब्लॉक और 18 को देवप्रयाग के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रा और सभा-गोष्ठी के माध्यम लोगों को राज्य की भाजपा सरकार के कारनामों से अवगत कराया जाएगा। बढ़ती महंगाई और बढ़ते भ्रष्टाचार पर भाजपा सरकार के रूख की हकीकत जनता के सम्मुख रखी जाएगी।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता नीरज त्यागी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार कतई गंभीर नहीं है। बेटियां असुरक्षित हैं। भाजपा किसके साथ खड़ी ये बात अंकिता भंडारी हत्या के मामले में स्पष्ट हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ है और रहेगी। कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा को देश भर का समर्थन मिल रहा है। लोग अब नफरत की राजनीति से उकता गए हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर खरोला, दिनेश भटट, अनिल रावत, विनोद सकलानी, भगवती प्रसाद, दिनेश सकलानी, सरस्वती जोशी, अनिता कोटियाल, उर्मिला ममगाईं, दयाल भंडारी, देवी प्रसाद, अजय रमोला, विक्की प्रजापति, आशीष श्रीवास्तव, सुरेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *