गंगोत्री यात्रा से लौट रहे यात्रियों के वाहन पर बोल्डर गिरे, चार की मौत
तीर्थ चेतना न्यूज
उत्तरकाशी। गंगोत्री दर्शन कर उत्तरकाशी की ओर लौट रहे तीन यात्री वाहन भारी बारिश के चलते पहाड़ी से गिरे बोल्डर की जद में आ गए। हादसे में मंध्य प्रदेश के इंदौर के चार यात्रियों की मौत हो गई।
हादसा सोमवार रात को हुआ। बताया जा रहा है कि गंगोत्री दर्शन के बाद कुछ वाहन यात्रियों को लेकर उत्तरकाशी की ओर आ रहे थे। गंगनाली के पास मार्ग अवरूद्ध होने के चलते वाहन यहां रूके हुए थे। इसी दौरान अचानक पाहड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने लगे।
इसकी जद में तीन यात्री वाहन आ अए। भारी मलबे और बोल्डर की वजह से वाहन फंस गए।सूचना पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह से वाहनों में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मगर, तब तक मध्य प्रदेश के इंदौर के एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो चुकी थी। सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है।