ऋषिकेश। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में भर्ती कराया गया है। रविवार को राज्यपाल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
सोमवार को प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को उपचार के लिए एम्स ेके कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। पांच वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनका उपचार और देखभाल कर रही है। भर्ती होने के बाद उनका कोविड जांच हेतु सैंपल भी लिया गया। उनकी सेहत सामान्य बताई जा रही है।