देहरादून। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, मालदेवता रायपुर में उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर शिरकत की।
उन्नत भारत अभियान के तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई। इस आयोजन का उददेश्य कोरोना वैश्विक महामारी में विद्यार्थियों का आत्मबल बढ़ाना एवम उनमें देश प्रेम की भावना जागृत करना है।
उन्नत भारत टीम के द्वारा आत्मनिर्भर भारत विषय में क्विज़, रंगोली, पोस्टर एवम् देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सतपाल सिंह साहनी के सम्मुख कार्यक्रम की संयोजक डॉ. डिंपल भटट ने रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए परिणामों की घोषणा की।
प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को इनाम तथा डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। क्विज प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम, कमल बिष्ट ने द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता मे नताशा ने प्रथम और पूजा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में बबिता बिष्ट के पोस्टर को बेस्ट पोस्टर, राहुल सिंह के पोस्टर को सेकंड बेस्ट पोस्टर, बेस्ट पोस्टर पुरस्कार संयुक्त रूप से पूजा शर्मा एवम विवेक गुसाईं को दिया गया। देशभक्ति गायन प्रतियोगिता में निकिता प्रथम और निकिता बी. एस.सी होमसाइंस प्रथम वर्ष को द्वितीय पुरस्कार और नताशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।