गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंद्रबदनी नैखरी में पर्यावरण एवं हरियाली पखवाड़ा

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज चंद्रबदनी नैखरी में पर्यावरण एवं हरियाली पखवाड़ा
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देवप्रयाग। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, चंद्रबदनी नैखरी में पर्यावरण एवं हरियाली पखवाड़े के तहत वृहद पौधा रोपण किया जा रहा है।

17 जुलाई को कॉलेज में हरेला पर्व पर पौधा रोपण के साथ शुरू हुआ र्यावरण एवं हरियाली पखवाड़ा जारी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पिंकी देवी लिंगवाल( भल्ले गांव), विनोद बिष्ट(क्षेत्र पंचायत सदस्य ,डांडा भैंसकोट) ,दयाल सिंह लिंगवाल (पूर्व प्रधान; ग्राम पंचायत कुनडी) , खुशी राम भट्ट( समाज सेवी) द्वारा महाविद्यालय को विभिन्न प्रजातियों के पौधे दिए गए जिसमें देवदार, सुराही,बांज,बुरांस, माल्टा, नींबू आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया। महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों द्वारा घर से भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपण हेतु लाए गए थे।

इस अवसर पर पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रताप सिंह बिष्ट जी द्वारा हरेला पर्व के महत्व के बारे में सभी को जानकारी दी गई।उन्होंने बताया की यह पर्व प्रकृति का संरक्षण व् संवर्धन का सन्देश देने वाला लोक पर्व है जो मुख्यतः उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय में बोटेनिकल गार्डन की स्थापना की ओर एक कदम उठाया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महंथ मौर्य ने हरेला पर्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरेला शब्द का तात्पर्य हरियाली से हैं। देवभूमि उत्तराखंड में ऋतुओं के अनुसार कई त्‍योहार मनाए जाते हैं, ये त्योहार यहां की परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखे हुए हैं।यह पर्व बीजों के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

पौधारोपण अभियान महाविद्यालय पार्किंग एरिया एवं आस पास के क्षेत्र में किया गया।यह कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अनुपा फोनिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *