अल्मोड़ा। गांव से भैयादूज मानकर लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से क्षेत्र भर में शोक है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले ध्याड़ी- भनौली मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार जीवन सिंह और उनकी पत्नी गीता सवार थे। बताया जा रहा है कि गीता भैयादूज पर अपने माये सिमलखेत आई थी।
सिमलखेत से शाम के समय लौटते वक्त हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही दन्या थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर शाम खाई में उतरी। खाई में जीवन सिंह मृत मिले। बमुश्किल से उनके शव को खाई से निकाला गया।
गंभीर रूप से घायल गीता को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां तड़के गीता की भी मौत हो गई। अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने गीता की मौत की पुष्टि की।