कोटद्वार। कोटद्वार के दुगडडा क्षेत्र में जसगर रिसोर्ट एंड होटल पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में आकार ले रहा है। यहां योग, मेडिटेशन से लेकर हाइकिंग तक पर्यटकों के लिए काफी कुछ है।
अर्थवर्म से पहाड़ की खेती में खास प्रयोग करने वाले युवा शिव प्रसाद डबराल ने अब पर्यटन के क्षेत्र में दस्तक दी है। यहां भी उनके कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसका गवाह बना है। दुगडडा का उमरेला गांव।
ऐता चरेख रोड पर करीब छह एकड़ भूमि पर डबराल जसगर रिसोर्ट एंड होटल को आकार दे रहे हैं। काफी हद तक रिसोर्ट आकार ले भी चुका है। देश भर से पर्यटकों की आमद यहां शुरू होने लगी है। जो भी पर्यटक यहां आए वो बगैर वाह किए नहीं लौटे।
ये प्रदेश का अपनी तरह का पहला पर्यटन केंद्र है। इसमें स्पाइस गार्डन, रॉक क्लाइबिंग, एडवेंचर पार्क, जंगल कैंपिंग, ट्रेकिंग, हैकिंग, बर्ड वाचिंग, जंगल सफारी, योग, मेडिटेशन, पंचकर्म सभी कुछ उपलब्ध है। यहां डोम हाऊस पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
शिव प्रसाद डबराल बगैर किसी लाग लपेट के बताते हैं कि जसगर रिसोर्ट एंड होटल के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में खास करना चाहते हैं। वो अपनी योजनाओं को बताते हैं। राज्य गठन के बाद इस क्षेत्र के विकास के मोर्चे पर हुई चूक के बारे में दो टूक बात करते हैं।
डबराल का कहना है कि संभवनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है। इसके लिए माहौल की दरकार है। व्यवस्था को ये मुहैया करानी चाहिए।