धुंधलाने लगी है निकाय चुनाव के समय से होने की उम्मीद

धुंधलाने लगी है निकाय चुनाव के समय से होने की उम्मीद
Spread the love

आम चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटा प्रशासन

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। राज्य में निकाय चुनाव के समय से होने की उम्मीद धुंधलाने लगी है। ऐसे में अब नवंबर से निकायों में प्रशासक तैनात हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य मंे नवंबर मंे निकायों का कार्यकाल पुरा हो जाएगा। इस हिसाब से अक्तूबर तक चुनाव हो जाने चाहिए। मगर, ऐसा लगता नहीं है। दरअसअल, आम चुनाव 2024 के चलते राज्य में निकाय चुनाव के समय से होने की उम्मीद अब धुंधलाने लगी है।

इस प्रकार के संकेत भी मिलने लगे हैं। राजनीतिक दलों के नेता भी अब ऐसा मानने लगे हैं। हालांकि कई निकायों में नेता अंदरखाने चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसा इसलिए भी लग रहा है कि तमाम जिला प्रशासन ने 2024 के आम चुनाव की आधारिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नवंबर तक ये तैयारियां चलेंगी। इसमें मतदाता सूची से लेकर तमाम जरूरी कार्य शामिल होते हैं। दिसंबर के बाद सरकारी मशीनरी एक तरह से निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में हो जाएंगी।

कुल मिलाकर इस बात की संभावना प्रबल है कि राज्य में निकाय चुनाव समय से नहीं हो सकेंगे। यदि ऐसा हुआ तो नवंबर से निकाय प्रशासकों के हवाले हो जाएंगे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *