मुनिकीरेती को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्र सम्मानित

मुनिकीरेती को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्र सम्मानित
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

मुनिकीरेती। मुनिकीरेती-ढालवाला नगर को स्वच्छ बनाए रखने में अहम रोल प्ले करने वाले पालिका के पर्यावरण मित्रों और कर्मियो को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मुनिकीरेती नगर पालिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। पिछले कुछ वर्षों से निकाय क्षेत्र स्वच्छता के मामले में अच्छा परफार्म कर रहा है। इसमें निकाय के पर्यावरण मित्रों के साथ ही निकाय के कर्मचारियों और बोर्ड की अहम भूमिका रही है।

मंगलवार को उक्त सभी को एक सम्मान स्वच्छता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। सम्मान मंे प्रमाण पत्र, मोमेंटो के साथ ही प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री उनियाल ने पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने जोर दिया कि आम लोगों को भी स्वच्छता को लेकर जिम्मेदार बनना होगा। ताकि स्वच्छता का माहौल बन सकें। इसके लिए सरकार के स्तर से लगातार प्रयास हो रहे हैं।

पालिका के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने स्वच्छता समेत अन्य मोर्चों पर बोर्ड की सफलता में सभासदों, निकाय कर्मियों और नगर के आम जन के स्तर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पालिका के ईओ तनवीर मारवाह, पालिका के पूर्व अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल, सभासद विरेंद्र चौहान, गजेंद्र सजवाण, विनोद सकलानी, सुभाष चौहान, वंदना थलवाल, अजय रमोला, सफाई नायक मायाराम, बाबूराम, महिपाल, मुनेश, राजू, मुकुल, मनोज, कर एवं राजस्व निरीक्षक अनुराधा गोयल, बेताल सिंह, आदि मौजूद थे।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *