पंजाब में सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की तैयारी

पंजाब में सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की तैयारी
Spread the love

चंडीगढ़। पंजाब में सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की तैयारी है। इसके लिए सरकार के स्तर पर होमवर्क शुरू कर दिया गया है।

अभी तक कांग्रेस शासित राजस्थान और छत्तीगढ़ के अलावा झारखंड में सरकारी शिक्षक/कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में पुरानी पेंशन व्यवस्था पहले से ही बनी हुई है। अब पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

यदि ऐसा होता है तो पंजाब देश का चौथा राज्य होगा जहां 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए शिक्षक/कर्मचारी पेंशन के हकदार हो जाएंगे। भाजपा शासित राज्यों में शिक्षक/कर्मचारियों के आंदोलन के बाद भी सरकारें पुरानी पेंशनी बहाली की मांग पर गौर करती नहीं दिख रही हैं। इन राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल है।

2022 के विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली का बड़ा मुददा माना जा रहा था। मगर, चुनाव परिणामों में ऐसा कुछ नहीं दिखा। कांग्रेस ने सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *