देहरादून। वरिष्ठ कवि आरपी डंगवाल शिरीष की काव्य कृति अनुभूति के स्पंद का केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक समेत वरिष्ठ साहित्यकारों ने विमोचन किया।
दो सौ से अधिक कविताओं के इस संकलन में समाज के विभिन्न अवयवों का शानदार तरीके से उकेरा गया है। शुक्रवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पदमश्री लीलाधर जगुड़ी समेत अन्य साहित्यकारों ने पुस्तक का विमोचन किया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डा. निशंक ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने का काम करता है। इससे समाज को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्हांने वरिष्ठ साहित्यकार डा. आरपी डंगवाल को अनुभूति के स्पंद हेतु शुभकामनाएं दी।
पदमश्री लीलाधर जगुड़ी ने कहा कि साहित्य के प्रति डंगवाल का जज्बा काबिलेतारीफ है। उन्होंने उत्तरकाशी में रहते हुए किए गए उनके साहित्य सृजन की यादें ताजा की। राकेश डंगवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन साहित्यकार वीरेंद्र डंगवाल पार्थ ने किया। इस मौके पर सचिदानंद जोशी, रमेश उनियाल, जेपी बहुगुणा, शशि भूषण बडोनी, विजय प्रकाश डंगवाल, युद्धवीर नेगी, श्रीमती विजय बडोनी डंगवाल, मधुर वादिनी तिवारी, सुभाष भटट, बेचैन कंडियाल, सोहनलाल खंडेलवाल, सुमनलता गौड़ आदि मौजूद थे।