ऋषिकेश। भाजपा सरकार मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में झूला पुलों का राम दरबार सजाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं इसमें रूचि दिखाई है।
टिहरी जिले के मुनिकीरेती और तपोवन और पौड़ी जिले के स्वर्गाश्रम क्षेत्र विश्व प्रसिद्व रामझूला और लक्ष्मणझूला से आच्छादित हैं। अब इसके साथ जानकी झूला भी जुड़ गया है। अब राम दरबार को पूरा करने के लिए बजरंग झूला पुल की दरकार है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राम दरबार को पूरा करने में रूचि दिखाई है। जानकी झूला पुल के लोकार्पण के मौके पर उन्होंने बजरंग झूला पुल निर्माण की घोषणा की। कहा कि ये बजरंग झूला पुल अदभूत होगा।
मुख्यमंत्री की घोषणा से क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। ये बात अलग है कि पुलों की घोषणा, कार्य शुरू, और काम पूरा होने में वर्षों लगते हैं। जानकी सेतु इस बात का गवाह है। यदि बजरंग झूला पुल समय से बनें तो निश्चित रूप से ये पर्यटकों को आकर्षित करने में सफल रहेगा।
इस तरह से प्रदेश की भाजपा सरकार तीर्थनगरी मुनिकीरेती-स्वर्गाश्रम क्षे़त्र में झूला पुलों का राम दरबार सजाएगी।