हैदराबाद। एक महिला चिकित्सक के साथ रेप कर उसे जिंदा जलाने के सभी चार आरोपी पुलिस ने गोली से उड़ा दिया।
मिल रही जानकारी के मुताबिक देर रात पुलिस चारों आरोपियों को साथ लेकर घटना स्थल एनएच 44 पर जांच के लिए पहुंची। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चारों भाग निकले। पुलिस ने चारों को रूकने को कहा। मगर, वो नहीं माने।
आरोपी नहीं रूके तो पलिस टीम ने फायर झोंक दिया। ताबड़तोड़ गोलियों से रेप के चारों आरोपी मुहम्मद आरिफ, नवीन, जोलू और जॉली शिवा की मौत हो गई। रेप के चारों आरोपियों का एनकाउंटर होने पर देश भी से प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।