रूद्रप्रयाग। गौरीकुंड मोटर मार्ग पर तहसील के पास एक कार के मंदाकिनी में समा जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति लापता है।
हादसा गुरूवार को करीब 11 बजे हुआ। जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी. दूर गौरीकुंड मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति लापता है।
पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार सीधे मंदाकिनी नदी में गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों के शव नदी से निकाल लिए गए है। जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसकी उपचार चल रहा है।