रूड़की में ईंट भट्ठे में दबकर छह मजदूरों की मौत

रूड़की में ईंट भट्ठे में दबकर छह मजदूरों की मौत
Spread the love

सीएम ने हादसे पर दुख व्यक्त किया, मृतक आश्रितों को दो-दो लाख की मदद

तीर्थ चेतना न्यूज

हरिद्वार। जिले लहबोली में एक ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट के गिरने से इसकी जद में आए मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

हादसा मंगलवार की सुबह हुआ। जानकारी के मुतातबिक रूड़की तहसील के ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे में लोहे की प्लेट अचानक यहां काम कर रहे श्रमिकों के उपर जा गिरी। सूचना मिलते ही हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्यों का निरीक्षण किया। हादसे में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृत आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
…………..

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *