देवप्रयाग। श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत सतयुग के तीर्थ देवप्रयाग में जन जागरण रैली निकाली गई। इस मौके पर राम मंदिर निर्माण में भूमिका निर्वाहन हेतु आम जन को मिल रहे मौके की सराहना की गई।
मंगलवार को देवप्रयाग में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समर्पण निधि अभियान हेतु जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। इसमें नगर की सभी कीर्तन मंडलियों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। रैली बस स्टेशन से बाह बाजार होते हुए रघुनाथ जी के प्रागंण में एक गोष्ठी के बाद सम्पन्न हुई।
अभियान को कैसे सफल बनाया जाय इस विषय पर अभियान जिला अध्यक्ष ज्योति कैन्तुरा ंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण करवाने के लिए न जाने कितने हिन्दुओं ने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, हमें अपने जीते जी भगवान राम के कार्य करने का सौभाग्य मिला है।
कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए तन मन धन से लगना है क्योंकि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का निर्माण होने जा रहा है , जिला प्राचारक मोहन ने राम मंदिर के लिए कैसे कैसे संघर्ष रहा, हिन्दूओं को जाग्रत करने के लिए कौन- कौन से कार्यक्रम चलाऐ गए विस्तार से विचार रखे।
देवप्रयाग जिला कार्यवाह राकेश टोडरिया जी ने खण्ड एवं नगर के अभियान प्रमुखों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सुरेश कोटियाल, हजारी लाल भट्ट, समाजसेवी रमाबल्लभ भट्ट, संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र नारायण कोटियाल, अशोक तिवाडी,भगवती प्रसाद कोटियाल शैलेश सयाना, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद नौटियाल, मुकेश भट्ट, प्रकाश प्रयागवाल, प्रमोद टोडरिया, शशि प्रकाश नेगी, किशोर शर्मा, नगर कार्यवाह शिवमूर्ति संपत- और खण्ड कार्यवाह राजेश पंचपुरी, सुरेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।