प्रो. भरत सिंह ने भी किया श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का टा टा बाय बाय
तीर्थ चेतना न्यूज
ऋषिकेश। योग्य प्रोफेसरों का श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय को छोड़ने का क्रम जारी है। इस क्रम में एक और नाम जुड़ गया है। कॉमर्स के बेहद योग्य प्रोफेसर डा. भरत सिंह ने भी विश्वविद्यालय को टा टा बाय बाय कर दिया है।
करीब दो-तीन वर्ष पूर्व गवर्नमेंट डिग्री/पीजी कॉलेजों से जिस उत्साह से प्राध्यापक श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में सेवा देने आए थे अब वैसा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। इस प्रमाण है कि कई प्राध्यापक विश्वविद्यालय को छोड़ फिर से गवर्नमेंट कॉलेज में लौट गए हैं।
योग्य प्राध्यापकों का विश्वविद्यालय छोड़ने का क्रम लगातार जारी है। इसमें कॉमर्स के प्रोफेसर डा. भरत सिंह का नाम जुड़ गया है। प्रो. सिंह मंगलवार को विश्वविद्यालय से हायर एजुकेशन विभाग के लिए कार्यमुक्त हो गए हैं। उन्होंने इसकी पुष्टि भी की। जल्द ही उन्हें गवर्नमेंट कॉलेज मे तैनाती मिलेगी।
ये बात सच है कि गवर्नमेंट कॉलेज से विश्वविद्यालय ज्वाइन करने वाले प्राध्यापकांे के पास तीन साल तक ये विकल्प है कि वो लौट सकते हैं। मगर, कोई भी प्रोफेसर गवर्नमेंट कॉलेज से लौटने की सोचकर नहीं आया था। इस बात पर विश्वविद्यालय प्रशासन को गौर करना चाहिए।
इस संबंध में कुलपति प्रो. एनके जोशी से विश्वविद्यालय का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया। मगर, उठा नहीं। विश्वविद्यालय का इस संबंध में पक्ष मिलेगा तो प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।