रूड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद पीजी कॉलेज की छात्राओं ने आत्म निर्भर भारत के बारे में जाना। साथ ही दिशा में काम करने के तौर तरीकों के बारे में समझा और इसे प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।
कॉलेज की छात्राओं द्वारा नेहरू स्टेडियम में आयोजित आत्मनिर्भर भारत मेले का भ्रमण किया गया गया। इसका उददेश्य छात्राओं को स्वदेशी निर्मित सामान के प्रति जागरूक करना था। साथ ही उसके उपयोग और प्रचार को प्रमोट किया गया।
कोविड-19 के समस्त दिशानिर्देशों का अनुसरण करते हुए छात्राओं ने विभिन्न स्टॉलो ंके हस्त निर्मित सामान को देखा एवं खरीदा भी। मेले में विभिन्न प्रकार के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल जैसे ऊनी वस्त्र ,हथकरघा , मिट्टी के बर्तन ,दिवाली के दिए झालर आदि थे इसकी जानकारी भी छात्राओं को दी गई।
आगनबाडी स्टॉल की क्षेत्रीय अधिकारी के द्वारा छात्राओं को विभिन्न योजनाओं जैसे मातृत्व लाभ योजना ,नंदा देवी गौरा योजना , पोषण आहार आदि की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। यह भ्रमण डॉ कामना जैन ,श्रीमती अंजलि प्रसाद एवं डॉ. पारुल चड्ढा आदि मौजूद थे।
1 Comment
Anjali prasad
Very good