देवप्रयाग। बदरीनाथ हाइवे स्थित तोता घाटी पर पहाड़ी के लूज बोल्डर को हटाने का काम जारी है। निर्माण एजेंसी ने इसके लिए कुछ अनुभवी फर्मों की मदद ली है। कोशिश है कि जल्द से जल्द हाइवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो।
उल्लेखनीय है कि 19 अक्तूबर को उपजिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा के नेतृत्व में जियोलॉजिस्ट, लोनिवि, खनन विभाग, पुलिस और परिहवन विभाग के अधिकारियों ने तोता घाटी का संयुक्त निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को तोता घाटी की पहाड़ी पर लूज बोल्डर को हटाने हेतु कहा गया था। ताकि हाइवे को वाहनो के लिए खोलने की सुरक्षा पुख्ता रहे।
इसके बाद निर्माण एजेंसी ने लूज बोल्डर को तोड़ने हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसमें आ रही परेशानियों के निदान के लिए कुछ प्राइवेज फर्म की भी मदद ली जा रही है। ताकि जल्द से जल्द तोता घाटी पर अवरूद्ध हाइवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सकें।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा ने इसकी पुष्टि की। बताया कि लूज बोल्डर को हटाने का काम चल रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि जल्द ही से जल्द हाइवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाए।