देवप्रयाग। बदरीनाथ हाइवे स्थित तोता घाटी पर सुरक्षा के मददेनजर जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित कर दिया है।
शनिवार से तोता घाटी पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। अब टिहरी जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही के लिए समय भी निर्धारित कर दिया है। ऐसा सुरक्षा के मददेनजर किया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के मुताबिक ऋषिकेश से देवप्रयाग की और और देवप्रयाग से ऋषिकेश की ओर बाया तोता घाटी छोटे वाहनों की आवाजाही सुबह छह बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ही हो सकेगी।
शाम साढ़े पांच बजे से सुबह छह बजे तक छोटे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि बस,ट्रकों का संचालन किसी भी स्थिति में नहीं होगा। बड़े वाहन नौ सितंबर के निर्देशों के मुताबिक निर्धारित रूट से ही चलेंगे।
उपजिलाधिकारी आकांक्षा वर्मा ने इसकी पुष्टि की। बताया कि उक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।