भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

भाजपा महिला मोर्चा  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
Spread the love

आधी आबादी की बेहतरी को भाजपा सरकार कटिबद्धः धामी

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। आधी आबादी यानि महिलाएं राष्ट्र और देवभूमि की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने अपने जज्बे और मेहनत के बूते हर मुकाम हासिल किया है। सरकार आधी आबादी की हर स्तर पर बेहतरी को कटिबद्ध है।

ये कहना प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का। धामी सोमवार को परमार्थ निकेतन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ऐसे पवित्र स्थान पर बैठे हैं जिसका नाम ही परमार्थ है, जो कि प्रत्येक सकारात्मक कार्याे के लिये सदैव आगे रहता है। पूज्य स्वामी जी महाराज ने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति अर्द्धनारीश्वर की पूजा करने वाली संस्कृति है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है नारी तू नारायणी। हमारी संस्कृति न तो नूतन है न पुरातन है बल्कि वह तो सनातन है।

नारियों ने अपनी साधना, परिश्रम और तप के बल पर अपने को प्रमाणित करने का कार्य किया है। हमारी सांस्कृतिक विरासत में माता का स्थान सबसे श्रेष्ठ माना गया है और कहा गया है कि माँ के आंचल में ही पवित्रता, शुचिता और निस्वार्थ प्रेम मिलता है। एक समय ऐसा था जब पुरूष प्रधान समाज को बढ़ावा मिला परन्तु भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी सनातन संस्कृति और सनातन युग की ओर पुनः वापस आ रहा है।

नारी शक्ति प्रदेश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है। नारियाँ देश और प्रदेश की समृद्ध और गौरवशाली परम्पराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। आप सभी परिवार, संगठन, राज्य और राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिकायें निभा रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि देश की महिलाओं का भाजपा पर भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में महिलाओं को आर्थिक तौर स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम हो रहा है। भाजपा शासित राज्यों में क्षेत्र की जरूरतों के मुताबिक महिलाओं की बेहतरी के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कार्यसमिति में आए पार्टी पदाधिकारियों का आहवान किया कि 2024 की तैयारियों के लिए जुट जाएं। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत अपने गौरवशाली इतिहास और दिव्य संस्कृति के कारण पूरे विश्व में एक विशिष्ट स्थान रखता है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी समाज के मानव संसाधन को लगातार बेहतर, मजबूत व सशक्त करने हेतु उत्कृष्ट प्रयास कर रहे हैं ताकि हमारे देश की आधी आबादी को विशेष स्थान और सम्मान प्राप्त हो सके। नारी शक्ति के बिना कोई भी समाज अपनी संपूर्णता और समृद्धि को प्राप्त नही ंकर सकता।

कहा कि भारत में विभिन्न संस्कृतियों का संगम है और सनातन संस्कृति से ही नारियों को संस्कृति के केंद्र में रखा गया है परन्तु समय के साथ बहुत कुछ बदला सोचने से लेकर जीवन जीने का ढंग बदला और फिर पितृसत्तात्मक समाज ने सब अपने अनुसार तय किया है। अब समय आ गया है कि निष्पक्ष होकर एक बेहतर सामाजिक संरचना तैयार हो, जहां सही मायनों में पुरुष-स्त्री समान रूप से सशक्त हो। आज यहां पर बैठी सशक्त नारियों को देख कर लगता है वास्तव में भारत महान भारत की ओर बढ़ रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मोर्चा के स्तर से पार्टी की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों को रखा। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के स्तर से महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कार्य समिति में पहुंचने पार्टी के नेताओं का आभार प्रकट किया। इस मौके पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी और अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों को रूद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं आदि मौजूद थे।

कार्य समिति के दूसरे सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट, सांसद तीरथ सिंह रावत आदि ने शिरकत की। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, गीता रावत, विधायक रेनू बिष्ट, भाजपा देहरादून जिला इकाई की मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, महिला मोर्चा की मंडल प्रभारी सीमा रानी, उषा जोशी, अनिता तिवाड़ी, आशा शुक्ला, गुडडी कलूड़ा, दीपिका अग्रवाल, कविता शाह,

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *