देहरादून। उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस के मुददों पर जनता में जबरदस्त सहमति दिख रही है। महंगाई और बेरोजगारी की बात को लोग अच्छे से समझने लगे हैं।
धड़ों में ही सही कांग्रेस ने राज्य की प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार को अब हर मोर्चे पर घेरना शुरू कर दिया है। पहले पहल कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए गए मुददों को सत्ताधारी पार्टी संगठन ने खास तवज्जो नहीं दी। उल्टे कांग्रेस पर बेवजह राजनीति करने का आरोप जड़ा। मगर, कांग्रेस के मुददों पर अब जनता की सहमति साफल दिखने लगी है।
पहले कोरोना से निपटने के तौर तरीके और अब महंगाई के मामले में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी जनता से जुड़े एक-एक मुददे उठा रही है। देहरादून से लेकर जिला मुख्यालय और नगरों में इससे कांग्रेस के पक्ष में अच्छा माहौल बनता दिख रहा है।
लोग महंगाई और बेरोजगारी की बात को अच्छे से समझ गए हैं। साथ ही अब इस पर रिएक्ट करने लगे हैं। गांवों में राजनीति का माहौल एका एक बदल रहा है। हर स्तर पर आम लोग मूल्यांकन करने लगे हैं। दावों को परखा जाने लगा है।
आम जन से मिल रहे इस रिस्पांस से कांग्रेस के नेता उत्साहित हैं। जनता का रिस्पांस कांग्रेस के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। जनहित से जुड़े मुददों पर आए दिन कांग्रेस का सड़कों पर उतरना इसी का परिणाम है।
ये बात अलग है कि सत्ताधारी पार्टी का संगठन अभी इस बात को स्वीकार नहीं कर रहा है। नेता सबसे बड़ी पार्टी और जनता के बीच लगातार संगठन की मौजूदगी का दम भर रहे हैं।