फरीदाबाद। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर उत्तरांचल युवा जन संगठन, फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जगत सिंह रावत अध्यक्ष और उमेश काला महासचिव चुने गए।
कई वर्षों से सेहतपुर फरीदाबाद में उत्तराखंड प्रवासियों की सांस्कृतिक व सामाजिक धरोहर को आगे बढ़ा रही उत्तरांचल युवा जन संगठन ( रजि०) फरीदाबाद की कल कार्यकारिणी चुनाव हुए। इसमें जगत सिंह रावत को अध्यक्ष, मंगल सिंह पटवाल को उपाध्यक्ष, उमेश काला को महासचिव चुना गया।
इसके अलावा गिरीश लखेड़ा को कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह रावत को सचिव, चुनावों को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए सदस्यों ने चुनाव अधिकारी हर्षपाल नेगी व सह चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह नेगी व विक्रम सिंह रावत जी का आभार प्रकट किया व नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
संस्था के सदस्य रमेश चंद के मुताबिक चुनाव कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए और हमें उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी पूर्व की भांति सबको साथ लेकर निरंतर अपने लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे।