उत्तराखंड भाजपा में भी हो सकता है बड़ा बदलाव

उत्तराखंड भाजपा में भी हो सकता है बड़ा बदलाव
Spread the love

2024 के लिए दिल्ली में दिग्गज जुटे रणनीति बनाने में

तीर्थ चेतना न्यूज

ऋषिकेश। 30 जून के बाद उत्तराखंड में भाजपा सरकार और संगठन में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। सरकार में ये बदलाव कैबिनेट विस्तार/फेरबदल के रूप में हो सकता है।

2024 के आम चुनाव को फतह करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली में लंबी-लंबी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। आम चुनाव से पहले जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं वहां बड़े बदलाव का खाका तैयार किया जा चुका है।

चुनाव से ठीक पहले बदलाव कर भाजपा सत्ता विरोधी लहर के नुकसान को कम करने में भरोसा रखती है। 2021/22 में उत्तराखंड में भाजपा ऐसा प्रयोग कर चुकी है। हिमाचल में ऐसा प्रयोग नहीं हुआ तो भाजपा के हाथ से सत्ता चली गई।

बहरहाल,इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी संगठन को चाक चौबंद करने की भी तैयारी है। इसमें उत्तराखंड भी शामिल बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में जल्द ही संगठन और सरकार मंे बदलाव हो सकता है। इस पर पार्टी हाईकमान कई स्तरों से फीडबैक ले चुका है।

सरकार में बदलाव कैबिनेट विस्तार/फेरबदल के रूप में देखा जा सकता है। धामी सरकार में कैबिनेट के चार पद खाली हैं। इन पदों के भरे जाने के बाद धामी सरकार के कार्यों को और गति मिल सकेगी। इसका लाभ भी भाजपा को मिलेगा।

इसके अलावा लोकसभा चुनाव की पुख्ता तैयारी और सत प्रतिशत रिजल्ट के लिए भी पार्टी कई फ्रंट पर गौर कर रही है। इसमें दो मौजूदा सांसदों के टिकट भी कट सकते हैं। सगठन के साथ ही कई स्तरों पर इसकी चर्चाएं भी जोरों पर है।

ऐसे मंे उक्त सांसदों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इन चर्चाओं के बीच ये भी है कि भाजपा में जब तक कुछ हुआ नहीं तब किसी चर्चा के कोई मायने नहीं होते। यहां बड़ी-बड़ी और विश्वसनीय स्तरों की चर्चा फुस्स साबित होती हैं और कभी अचानक बड़े बदलाव हो जाते हैं।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *