इगास बग्वाल की होगी छुटटी, सीएम ने टवीट कर दी जानकारी

इगास बग्वाल की होगी छुटटी, सीएम ने टवीट कर दी जानकारी
Spread the love

तीर्थ चेतना न्यूज

देहरादून। इस वर्ष इगास बग्वाल की छुटटी रहेगी। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टवीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। इगास बग्वाल की छुटटी न होने को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।

राज्य गठन के बाद से ही इगास बग्वाल की छुटटी की मांग होती रही है। मगर, किसी भी सरकार ने इस पर गौर नहीं किया। बीच-बीच कुछ छुटिटयों को लेकर जरूर विवाद होता रहा है। तमाम सवाल भी खड़े होते रहे हैं। इसमें इगास की छुटटी न होने का सवाल खूब चर्चा में आया था।

बहरहाल, गत वर्ष के बाद इस वर्ष भी राज्य में इगास बग्वाल की छुटटी रहेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका ऐलान किया। टवीट में इस छुटटी के उददेश्य को भी उन्होंने स्पष्ट किया है। कहा कि नई पीढ़ी पर्व, तीज और त्योहारों के बारे में जान सके ऐसा उददेश्य है।

Tirth Chetna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *